हल्द्वानी, जून 18 -- हल्द्वानी। शहर की आबादी बढ़ने के साथ नैनीताल रोड पर वाहनों का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन, नदारद फुटपाथ और अव्यवस्थित यातायात प्लानिंग, वैकल्पिक रास्तों की बदहाली के चलते नैनीताल रोड पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस समस्या को लगातार प्रमुखता से उठा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को 'व्हाट्सएप संवाद' के माध्यम से शहर के लोगों ने खुलकर अपने विचार और सुझाव साझा किए। लोगों का कहना है कि नैनीताल रोड पर लग रहा जाम न सिर्फ उनका वक्त बर्बाद कर रहा है, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ा रहा है। प्रशासन को इस समस्या से निपटने के लिए जल्द ही ठोस इंतजाम करने होंगे, साथ ही आमजन को भी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यह भी पढ़ें- जाम का झामः सिर्फ चौड़ी सड़क नहीं समाधान, स्मार्ट...