हल्द्वानी, जून 17 -- हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर मंगल पड़ाव सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है। कहने को तो यह शहर के बीचों-बीच स्थित है, लेकिन यहां गुजरते हुए आपको लगेगा की किसी ग्रामीण कस्बे में आ गए हों। ट्रैफिक सिग्नल तो दूर की बात, ट्रैफिक मैनेजमेंट नाम की कोई चीज यहां दूर-दूर तक नहीं है। मुख्य सड़क से लेकर बाजार के आंतरिक मार्गों को ऑटो और ई-रिक्शा वालों ने कब्जा रखा है। अतिक्रमण ने फिर सड़क घेर ली है। पेश है विशेष रिपोर्ट... यह भी पढ़ें- जाम का झाम: असुरक्षित डिवाइडरों से हर समय हादसों का खतराजाम का गणितीय हिसाब नैनीताल रोड के मंगल पड़ाव क्षेत्र के तिराहे पर लगने वाले जाम का गणितीय हिसाब किसी भी सभ्य शहर के यातायात प्रबंधन पर बड़े सवालिया निशान खड़े करता है। पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि यहां औसतन हर तेरह मिनट में यातायात पूरी तरह ...