जाम का झाम: नैनीताल रोड पर असुरक्षित डिवाइडरों से हर समय हादसों का खतरा
हल्द्वानी, जून 17 -- हल्द्वानी। कुमाऊं की लाइफलाइन और शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल नैनीताल रोड पर डिवाइडर सुरक्षा के बजाय खुद यातायात के लिए सबसे बड़ा रोड़ा और राहगीरों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। हल्द्वानी में 'हिन्दुस्तान के 'जाम के झाम' अभियान के तहत नवीन मंडी से काठगोदाम तक की गई पड़ताल में सड़क सुरक्षा मानकों की सरेआम धज्जियां उड़ती मिलीं। पूरी सड़क पर डिवाइडरों की बनावट में कोई एकरूपता नहीं है। कहीं पक्के डिवाइडर पूरी तरह गायब हैं, तो कहीं पुलिस के अस्थायी बैरिकेड्स और सीमेंटेड ब्लॉकों के जुगाड़ से काम चलाया जा रहा है। पेश है भूपेश कन्नौजिया और दीक्षा बिष्ट लमगड़िया की रिपोर्ट। नैनीताल रोड पर बीते सोमवार की शाम सड़क पार करते व्यक्ति की हादसे में मौत के बाद मंगलवार को 'हिन्दुस्तान' ने पूरी सड़क पर डिवाइडरों की स्थिति को लेकर पड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.