जाम का झाम: नैनीताल रोड पर अवैध बस अड्डे बने ट्रैफिक में रोड़ा
हल्द्वानी, जून 29 -- हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से वेंटिलेटर पर आ चुकी है। इस दम तोड़ती व्यवस्था के पीछे सबसे बड़ा कारण शहर की मुख्य सड़कों पर अवैध रूप से संचालित हो रहे निजी अवैध बस अड्डे हैं। जगह- जगह सड़क किनारे बसों-ट्रकों को खड़ा कर रोड पर अतिक्रमण कर दिया जाता है। इनकी वजह से शाम छह बजे से रात के 11 बजे तक सड़कों पर समस्या गंभीर हो जाती है। इसके बाद भी प्रशासन और परिवहन विभाग इन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। पेश है भूपेश कन्नौजिया की रिपोर्ट... अव्यवस्था का यह खेल काठगोदाम रेलवे स्टेशन परिसर से ही शुरू हो जाता है, जहां नियमों को ताक पर रखकर बकायदा एक पूरी पार्किंग ही इन निजी बसों के लिए खोल दी गई है। यहां हर वक्त दर्जनों बसें खड़ी रहती हैं, जो शाम छह बजे के बाद दिल्ली और देहरादून जैसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.