पीलीभीत, फरवरी 17 -- पूरनपुर। जाम की समस्या से परेशान व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें ई रिक्शा का सही संचालन कराने और जलनिगम की ओर से खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई। त्यौहारों के मददेनजर नगर में सफाई व्यवस्था चाक चौंबद कराने को भी कहा गया। सोमवार को युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि होली और रमजान के पर्व नजदीक हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग नगर में खरीददारी करने आते हैं। बेतरतीब ई रिक्शा संचालन से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इससे ग्राहक और व्यापारी दोनों असुविधा का सामना करना पड़ता है। जल निगम की ओर से पाइप लाइन डालने के लिए दुकानों के सामने खोदी गई सड़कें बराबर न कर चे नीचे टीले बनाकर छोड़ दिए गए। इससे व्यापारिय...