भागलपुर, मई 30 -- नवगछिया,निज संवाददाता। पोस्ट ऑफिस रोड के बाल भारती विद्यालय में शुक्रवार को नवगछिया पुलिस व्यवसायिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन नवगछिया के वाणिज्य परिषद और लायंस क्लब के तत्वाधान में किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य कार्यक्रम में शहर के गणमान्य, व्यवसायी और नगर परिषद के जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। व्यवसाईयों ने सड़क जाम, क्षेत्र में नशाखुरानी आदि विषयों पर चर्चा की। कहा कि नशे की लत से युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। टोटो चालकों की मनमानी के कारण नवगछिया में आए दिन सड़क पर जाम लगाता है।

नए एसपी का बयान नए एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि जाम की समस्या में सुधार के लिए नवगछिया में नयी ट्रैफिक व्यवस्था को सामाजिक सहयोग से लागू कराया जाएगा। नशे के खिलाफ नवगछिया पुलिस योजना बना रही है। एसडीपीओ अनिकेत अमर ने कहा क...