घाटशिला, मार्च 18 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जाम्बनी क्लब से संखाभांगा एवं कदमड़िहा गांव को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हालात में है। जर्जर सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। कई वर्ष पहले सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन मरम्मत के अभाव में अब बदहाली कि दंश झेल रहा है। सड़क पर गड्ढे बन गये हैं। बरसात होने पर इन गड्डों में पानी भरने से हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण दिलीप महतो,एकादशी हांसदा, राम सिंह,हिरेन महतो, देवदास महतो,सुभेन्द्र महतो ने इस सड़क को जल्द से जल्द बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए प्रखंड स्तर से लेकर मंत्री तक गुहार लगायी है लेकिन अबतक सड़क के नाम पर उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। बारिश के दिन में नजदीक में डेम होने के कारण सड़कों पर 4 से 5 फिट तक पानी बढ़ जाती है और एक गांव से दूसरे गांव ...