औरैया, जून 10 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में बुधवार को जामुन तोड़ने के दौरान 11 वर्षीय बालक पेड़ से गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घायल बालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम सलेमपुर निवासी 11 वर्षीय अवनीश पुत्र कैलाश बुधवार दोपहर गांव के बाहर स्थित जामुन के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। जमीन पर गिरने से उसके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। बालक के गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए。

घायल बालक का उपचार परिजनों ने घायल बालक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया, जहां चिकित्स...