सोनभद्र, जून 20 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चौखड़ा गांव में शनिवार को दोपहर पेड़ से गिरकर एक किशोर की मौत हो गई। वह पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। घोरावल के हिनौता के चौखड़ा गांव निवासी 12 वर्षीय गुड्डू पुत्र विशाल यादव शनिवार को दोपहर दोस्तों के साथ गांव में ही जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन के फल तोड़ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह पेड़ के नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन गुड्डू को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक गुड्डू कक्षा 4 का छात्र था। यह भी पढ़ें- छत की दीवार गिरने से किशोरी की गई जान पुलिस को बगैर कोई सूचना दिए परिजन शव लेकर घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...