हाथरस, जून 26 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली में शुक्रवार को जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा बच्चा नीचे गिरकर घायल हो गया। किंदौली निवासी अलीशान 12 पुत्र हैदर अली जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। अचानक पेड़ की डाली टूटने से वह पेड़ से गिरकर घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उसे घर भेज दिया। यह भी पढ़ें- जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरी किशोरी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...