जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा किशोर,रेफर
लातेहार, जून 16 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मतकोमा गांव में सोमवार को जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक किशोर घायल हो गया। घायल की पहचान मतकोमा गांव निवासी धर्मेंद्र गंझू 12 वर्ष,पिता बरतू गंझू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र गंझू अपने घर के समीप स्थित जामुन के पेड़ पर फल तोड़ने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ की एक टहनी अचानक टूट गई,जिससे वह संतुलन खोकर नीचे जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल किशोर को उपचार के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार कर किशोर को रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरी छात्रा, मौत यह भी पढ़ें- पेड़ से गिरकर किशोर का बायां हाथ टूट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.