लखनऊ, जून 6 -- लखनऊ। गोमतीनगर में शुक्रवार दोपहर दोस्तों संग जामुन तोड़ने गया छात्र पेड़ से गिर गया। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। विशाल खंड चार अनिल कश्यप ने बताया कि ऋषि (14) कक्षा छह का छात्र था। शुक्रवार की सुबह ऋषि जामुन के पेड़ पर चढ़ गया। जामुन तोड़ने समय ऋषि गिर गया। परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...