औरैया, मार्च 30 -- सहायल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम करचला में एक किशोर ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि 16 वर्षीय गुड्डन पुत्र स्वर्गीय धनीराम निवासी ग्राम करचला ने 29 मार्च की रात जामुन के पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगा ली। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना से गांव में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि...