रांची, मार्च 7 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के जामुदाग पंचायत अंतर्गत चोगा, इडकु और जामुदाग गांव में खराब पड़े चापानलों की मरम्मत पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू ने अपने स्तर से कराई। बढ़ती गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों को पेयजल संकट से बचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई। चापानल खराब होने से ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानी हो रही थी। मरम्मत के बाद अब ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए रूप कुमार साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...