नई दिल्ली, जून 16 -- जामिया के समाज कार्य विभाग का शानदार प्लेसमेंट, 43 छात्रों को मिली नौकरियां नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताजामिया मिल्लिया इस्लामिया के समाज कार्य विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्लेसमेंट प्रदर्शन दर्ज किया है। एमए (सोशल वर्क) और एमए (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) 2024-26 बैच के कुल 43 छात्रों का विभिन्न राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय संस्थाओं में चयन हुआ है।विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार एमए (सोशल वर्क) के 44 में से 29 तथा एमए (एचआरएम) के 28 में से 14 छात्रों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। छात्रों का चयन सूचना प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन, परामर्श, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व, शिक्षा, कौशल विकास, सामुदायिक विकास और सामाजिक प्रभाव जैसे क्षेत्रों में हुआ है।प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों...