नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- देश की प्रमुख केंद्रीय यूनिवर्सिटीज में से एक, दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) से एक बड़ी खबर सामने आई है। परिसर में छात्र संघ की पुनर्बहाली की मांग को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से चल रहे प्रदर्शन और प्रदर्शन के दौरान लगे कथित विवादित नारों के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। परिसर में शांति, सुरक्षा और पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने ऑफलाइन कक्षाओं को स्थगित कर पढ़ाई को ऑनलाइन मोड पर शुरू करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक माहौल और छात्रों की सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए ऑनलाइन मोड में कक्षाओं को शुरू करने का निर्णय लिया गया है।क्यों चल रहा है छात्रों का प्रदर्शन? जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र संघ (JMISU)...