नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। जामिया में 2006 के बाद से कोई चुनाव नहीं हुआ है। इसके चलते जामिया के पांच छात्रों ने विश्वविद्यालय छात्र संघ को बहाल करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि लगभग दो दशक छात्र संत्र चुनाव कराने की मांग अधूरी है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जामिया से इंटरनेशनल स्टडीज में पोस्टग्रेजुएट कर रहे छात्र मोहम्मद जासिम खान, फैकल्टी ऑफ लॉ के BA LLB (ऑनर्स) छात्र एबिन बेसिल, सोशल वर्क में MA कर रहे रेहान हैदर, जियोग्राफी में BA कर रहे रेहान खान और जेंडर स्टडीज में MA फर्स्ट ईयर के छात्र फैजान अली खान ने 12 अक्टूबर को अपनी भूख हड़ताल शुरू की है। यह भी पढ़ें- जामिया के छात्र क...