जामिया में भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को तड़के हटाया
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- छात्रों को परिसर से हटाने का आरोप नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जामिया मिल्लिया इस्लामिया में लोकतांत्रिक तरीके से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को शनिवार तड़के परिसर से हटाए जाने का मामला सामने आया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने आरोप लगाया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुरक्षा गार्डों ने छात्रों के साथ मारपीट की और उन्हें जबरन परिसर से बाहर निकालकर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। संगठन के मुताबिक, हिरासत में लिए गए सभी छात्रों को बाद में रिहा कर दिया गया। दिन में फिर कुछ छात्र गेट के बाहर एकत्रित हुए और उन्होंने गेट को धक्का देकर तोड़ दिया। वहां भी सुरक्षा अधिकारियों व छात्रों के बीच इसको लेकर झड़प हुई। यह भी पढ़ें- जामिया में 20 साल फिर बनेगा छात्र संघ? चुनाव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.