नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- अगर आप पढ़ाने-लिखाने की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं और राजधानी दिल्ली की एक नामी केंद्रीय यूनिवर्सिटी में नौकरी का ख्वाब देख रहे हैं, तो जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने आपके लिए दरवाजा खोल दिया है। यूनिवर्सिटी ने कुल 46 टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। सबसे बड़े पद पर मूल वेतन 2 लाख 18 हजार रुपये तक जा सकता है। आवेदन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है, यानी अब वक्त कम है।कहां-कहां हैं वैकेंसी यह भर्ती इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी फैकल्टी और यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के लिए है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के तहत 15 सितंबर को अधिसूचना जारी हुई थी। ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर से शुरू हैं। पदों का बंटवारा कुछ यूं है - प्रोफेसर के 10, एसोसिएट प्रोफेसर के 12 और असिस्टेंट प्रोफेसर के सबसे ज्यादा 22 पद हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी पॉलिटे...