नई दिल्ली, मई 18 -- जामिया मिल्लिया इस्लामया के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की ओर से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) पर तीन सप्ताह का अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग 2026 का चौथा संस्करण 30 जून से 17 जुलाई 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को एआई और एमएल की व्यावहारिक समझ प्रदान करना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी विश्वविद्यालय के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पायथन प्रोग्रामिंग आधारित पाठ्यक्रम पर केंद्रित होगा, जिसमें एआई और मशीन लर्निंग की मूल अवधारणाओं और तकनीकों को विस्तार से पढ़ाया जाएगा। इसमें कोडिंग आधारित अभ्यास के साथ कुछ नो-कोड और लो-कोड तकनीकों को भी शामिल किया जाएगा ताकि प्रत...