रुडकी, मई 21 -- रुड़की। मंगलौर निवासी छात्र अब्दुल समद ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा में छठी रैंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 40 सीटों के लिए हुई इस परीक्षा में देशभर से करीब 23 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था। समद ने 10वीं में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वह आगे चलकर अधिवक्ता बनना चाहते हैं। उनकी सफलता पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...