कन्नौज, जून 21 -- छिबरामऊ। सौरिख क्षेत्र के एमएसए एजुकेशन सेंटर, सरदापुर की छात्रा छवि अग्निहोत्री ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली में कक्षा 9 के स्पॉट एडमिशन के तहत सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया रैंकिंग-13 प्राप्त कर प्रवेश हासिल किया है। छवि की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वह मनीष अग्निहोत्री की पुत्री हैं। छात्रा की सफलता पर संस्थान के प्रधानाचार्य मुवीन अख्तर, प्रबंधक नूर सुबह बेगम एवं समन्वयक डॉ.पीयूष सक्सेना ने उसे और उसके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत की होती है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार अब तक एमएसए एजुकेशन सेंटर से 52 विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय...