नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष प्रो. सलीम इंजीनियर ने जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनावों की स्पष्ट समय-सीमा तय करने और आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी अनुशासनात्मक कार्रवाइयां बिना शर्त वापस लेने की मांग की है। एक बयान जारी कर उन्होंने कहा कि संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिनों के भीतर चुनाव कराने के फैसले के साथ चुनाव की तारीख भी घोषित होनी चाहिए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों के कथित आचरण की निष्पक्ष जांच और छात्रों को आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने की मांग भी की। यह भी पढ़ें- Delhi News: जामिया चुनाव के मसले पर समर्थन में आए पूर्व छात्र यह भी पढ़ें- Delhi News: जामिया चुनाव कराने पर राजी, फिर भी गतिरोध बरकरार यह भी पढ़ें- जामिया में छ...