सहारनपुर, अगस्त 7 -- पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जामिया कासिमिया दारुत्तालीम वस्सनअ में जमीयत यूथ क्लब के तत्वावधान में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान मदरसे के उस्ताद और छात्रों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। साथ ही उनके संरक्षण का संक्लप लिया। गुरुवार को मदरसा मोहतमिम मौलाना मोहम्मद इब्राहीम कासमी ने कहा कि वृक्षारोपण इस्लामी तालीमात का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने हदीस के हवाले से बताया कि जो व्यक्ति फलदार या छायादार पेड़ लगाता है जिससे इंसान, पक्षी अथवा अन्य जीव-जंतु लाभान्वित होते हैं, तो वह उसके लिए सदका बन जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने पौधे लगाने के साथ-...