नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। जामिया मिल्लिया इस्लामिया और डॉ. बी. आर. आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के बीच शैक्षणिक सहयोग और संयुक्त शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। जामिया के यासिर अराफात हॉल में हुए समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थानों के छात्रों और शोधार्थियों को बेहतर शोध अवसर उपलब्ध कराना, संयुक्त सेमिनार, सम्मेलन और कार्यशालाओं का आयोजन, पुस्तकों व शोध प्रकाशनों का प्रकाशन तथा शिक्षण-शोध की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना है। दोनों विश्वविद्यालय सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के संयुक्त आयोजन पर भी सहमत हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...