कन्नौज, अगस्त 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला ऊँचा नई बस्ती निवासी प्रतिभाशाली छात्रा उमरे सबा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छात्रा ने कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित दो प्रतिष्ठित संस्थानों की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की। पहली परीक्षा, नई दिल्ली तथा दूसरी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए दी थी। दोनों ही परीक्षाओं में छात्रा ने उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की। इस उपलब्धि पर अलीगढ़ स्थित इमेज कोचिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। छात्रा अल हाजरा तबस्सुम चैरिटेबल ट्रस्ट की सहायक प्रबंधक ट्रस्टी ज़ोहरा तबस्सुम की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सभी ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते...