शामली, जनवरी 30 -- कड़ाके की ठंड को देखते हुए थानाभवन क्षेत्र के ग्राम बुंटा में जामियातूस-सालिहात समिति के तत्वावधान में मानवीय सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद बच्चों व विधवा महिलाओं को कंबलों का वितरण किया गया, जिससे उनके चेहरों पर राहत और खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हजरत मौलाना मोहम्मद सुल्तान साहब रशीदी ने की। इस अवसर पर मौलाना मुबशिर साहब, मौलाना अजमल साहब और मास्टर फुरकान साहब सहित क्षेत्र की अन्य गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। कंबल प्राप्त करने के बाद जरूरतमंदों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दुआएं दीं। अपने संबोधन में हजरत मौलाना मोहम्मद सुल्तान साहब रशीदी ने कहा कि इंसानियत की सेवा ही सच्ची इबादत है और कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े या कंबल उपलब्ध कराना बड़ा सवाब का काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.