चक्रधरपुर, दिसम्बर 28 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के जामिद गांव में सरस्वती पूजा समिति जामिद द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर 23 से 26 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 23 जनवरी को सरस्वती पूजा सुबह आठ बजे तथा रात्रि 10 बजे से छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा। जबकि 24 जनवरी को दोपहर 1 बजे से खेलकूद प्रतियोगिता एवं रात्रि 9 बजे से छऊ नृत्य तथा 25 जनवरी को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह तथा 26 जनवरी को दिन के 1 बजे प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान पुरुष वर्ग में बच्चों का गणित प्रतियोगिता, बच्चों का दौड़, जवानों का 100 मीटर की दौड़, बच्चों का रेल गाड़ी रेस, बुढ़ो का सिगरेट रेस, सामान्य ज्ञान रेस, जवानों का 800 मीटर दौड़, जवानों का रिले रेस, बच्चों का गुलगुला रेस तथा सीनियर साइकिल रेस, महिला वर्ग में बच्चियों का दौड़, बच्चियों का...