दुमका, अप्रैल 13 -- जामा। जामा स्थित सप्ताहिक हाट परिसर में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। परिसर में लगे दो चापाकल एवं एक जलमिनार लंबे समय से खराब पड़े हुए हैं, जिससे स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाट आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में समस्या और भी गंभीर हो गई है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदार एवं ग्रामीण मुरलीधर दर्वे, गुड्डू दत्ता, नित्य मंडल, श्रीकांत दर्वे, मनोज यादव, रोहित भंडारी, अनिल यादव, धर्मेंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द खराब चापाकलों और जलमिनार की मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- दुर्गा मंदिर परिसर की सोलर जलमीनार दो महीने से खराब, पेयजल संकट बतादें कि जामा हाट ...