दुमका, फरवरी 27 -- जामा, प्रतिनिधि। कालाजार उन्मूलन को लेकर जामा प्रखंड के 27 प्रभावित गांवों में कीटनाशी छिड़काव अभियान सरैया, पीपरा, सुखवारी, लेदापेशा, मनकाचक सहित अन्य गांव से शुरू कर दिया गया है। यह अभियान 20 फरवरी से 11 मार्च तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक घर के कमरों में छिड़काव कर कालाजार के साथ मलेरिया व अन्य वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान कर जांच व उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रही है। अभियान के लिए पांच छिड़काव टीमों का गठन किया गया है, जिनमें स्वास्थ्यकर्मी, सहिया, एएनएम व सीएचओ सक्रिय हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि छिड़काव के दौरान दीवारें न धोएं और टीम को सहयोग दें। किसी भी प्रकार के बुखार या संदिग्ध लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य के...