दुमका, मार्च 6 -- जामा। प्रतिनिधि न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को जामा थाना क्षेत्र के दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान एएसआई विनय कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें दो पहिया वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। जांच अभियान के दौरान कुल 30 दो पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा गया और जुर्माना वसूला गया। मौके पर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सभी आवश्यक कागजात साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्ह...