दुमका, जनवरी 22 -- जामा। प्रतिनिधि जामा थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में गुरुवार को आपसी विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुजन कुमार मंडल ने जामा थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनके भाई प्रमोद कुमार मंडल एवं भतीजा विनोद कुमार मंडल ने उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि प्रमोद कुमार मंडल ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। घटना में प्रमोद कुमार मंडल की पत्नी अनिता देवी द्वारा भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद घायल दुजन कुमार मंडल जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए...