दुमका, मार्च 30 -- जामा। जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित मोहुलबाना संकुल में सोमवार को जेंडर रिसोर्स सेंटर का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर, मुखिया गुलाब सोरेन तथा जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत एक्का ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक सामाजिक विकास, सारथी कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं जुड़ी कई दीदियाँ एवं संकुल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छह संकुलों से सीसी, आईपीआरपी, ओबी सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिला समूह की सदस्याओं ने भाग लिया। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को जेंडर समानता, महिला सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. विवेक किशोर ने कहा कि जेंडर रिसोर्स सेंटर महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच साबित होगा, जहां उन्...