दुमका, फरवरी 11 -- जामा, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक दुमका के आदेशानुसार दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जामा थाना के समीप मंगलवार को दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। यह अभियान एएसआई विनय कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। वाहन जांच के दौरान पुलिस द्वारा हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि की जांच की गई। वहीं बिना कागजात और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। मौके पर वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गई। फोटो संख्या-25-वाहन जांच करते पदाधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...