लोहरदगा, मार्च 20 -- कुडू,प्रतिनिधि। पवित्र रमजान माह के आखिरी शुक्रवार अलविदा जुमे के मौके पर लोहरदगा के कुडू जामा मस्जिद सहित प्रखंड की सभी मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाजियों ने पूरे अकीदत के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा की। नमाज के दौरान रोजेदारों ने खुदा की बारगाह में हाथ उठाकर गुनाहों की माफी मांगी और समाज में भाईचारा कायम रहने की दुआ की। इस अवसर पर जामा मस्जिद कुडू के इमाम मौलाना अब्दुल हसीब कश्मी ने अपने तकरीर में रमजान की अहमियत बताते हुए नेक रास्ते पर चलने, आपसी प्रेम और सौहार्द्र बनाए रखने का संदेश दिया। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी। पूरे प्रखंड में धार्मिक आस्था और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.