जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के पास कूलिंग जोन बना
नई दिल्ली, मई 9 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। गर्मी के समय लोगों को राहत देने के लिए दिल्ली सरकार ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के पास कूलिंग जोन बनाया है। यहां एक समय में 70 से 80 लोग वॉटर कूलर के सामने कुर्सियों पर बैठकर आराम कर सकते हैं। उनके लिए यहां ठंडे पानी एवं ओआरएस की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए सिविल डिफेंस के जवान भी तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार पूरी गंभीरता के साथ हीट वेव एक्शन प्लान को लागू कर रही है। पुरानी दिल्ली जिला की पहल पर जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के पास आम लोगों की सुविधा और राहत के लिए विशेष कूलिंग जोन तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के पास सरकार ने बनाया कूलिंग जोन उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजधानी के उन सभी इलाकों की पहचान की जाए जहां लोगों की अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.