मुरादाबाद, मार्च 19 -- रमजान के मुबारक मौके पर मस्जिद को बहुत ही खूबसूरत तरीके से मोहम्मद रेहान के द्वारा सजाया गया। मस्जिद के मुअज्जिन हाफिज मोहम्मद फुरकान रजा मस्जिद की देखरेख लाइट, जनरेटर, साफ सफाई समय से हर वक्त की अज़ान देने को तैयार रहे। इस खूबसूरत मौके पर आवाम ने भी मस्जिद के इमाम और मोअज्जिन तथा सामा हाफिज फकीर मोहम्मद का खूब खूब ख्याल रखा। नमाजे तरावीह के पश्चात लोग इमाम साहब से अपने-अपने लिए पानी पर दम कराना, दुआ कराना आदि में लीन देखे गए। फिर मौलाना हसन राजा, मौलाना गुलाम अशरफ के द्वारा मुसलमानो को नसीहत आमेज खिताब किया। इस मौके पर मस्जिद कमेटी के हाजी हबीब हुसैन उर्फ छोटे, शमशाद हुसैन तहसीलदार, मोहम्मद उस्मान, हाजी सज्जाद हुसैन, मास्टर यामीन अजीज, डॉक्टर मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद इरफान, नवाब अली,मोहम्मद फहीम एडवोकेट, मोहम्मद अहम...