रुडकी, मार्च 17 -- नगर की प्रमुख जामा मस्जिद में पवित्र रमजानुल मुबारक की 27-वीं शब में नमाज तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे। नमाज तरावीह में कुरआन शरीफ सुनाने की सआदत हाफिज मोहम्मद तलहा को हासिल हुई। कुरआन शरीफ मुकम्मल होने के मौके पर आयोजित विशेष दुआ कार्यक्रम में मदरसा रहमानिया के प्रधानाचार्य मौलाना अजहर उल हक ने रमजान की फजीलत और कुरआन करीम की अजमत पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह महीना रहमत, मगफिरत और जहन्नम से निजात का महीना है। उन्होंने लोगों से आखिरी अशरे में ज्यादा इबादत करने और नमाज, रोजे की पाबंदी पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में हजरत मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ कराई और रमजान के सबक को पूरी जिंदगी में अपनाने की नसीहत दी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.