बदायूं, मार्च 22 -- जिले की ऐतिहासिक जामा मस्जिद पर ईद के मौके पर मेला लगा। जिसमें बचपन अपनी पूरी आज़ादी के साथ चहकता नजर आया। बड़ों की बंदिशों से दूर, बच्चे अपने दोस्तों और भाई-बहनों के साथ ईद की खुशियों में सराबोर दिखे। अभिभावकों की कम मौजूदगी ने बच्चों के उत्साह को दोगुना कर दिया। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए नाव वाले झूले, फिसलहरी और घोड़े वाली चरखियों का खास इंतजाम था। चरखी पर पांच राउंड का रोमांच ऐसा था कि कुछ बच्चे चक्कर आने पर रोते, तो कुछ खिलखिलाते नजर आए। गद्देदार फिसलहरी पर बच्चों की टोली कभी दौड़कर ऊपर चढ़ती, तो कभी टांगे फैलाकर नीचे फिसलने का आनंद लेती रही। पूरा मेला बच्चों के शोर और हंसी से गुंजायमान था। खान-पान के स्टालों पर चाट-पकोड़े, गोलगप्पे और आइसक्रीम का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। ईदी के रूप में मिले पैसों से जेवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.