लातेहार, मार्च 21 -- लातेहार, हिटी। शुक्रवार को ईद का चांद नजर आते ही पूरे जिले समेत विभिन्न प्रखंडो में उत्साह और रौनक का माहौल छा गया। मुस्लिम धर्मावलंबी ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी दिन अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। नमाज के बाद लोगों ने क्षेत्र, देश और दुनिया में अमन-चैन व खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ मांगी। ईद को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बारिश के बावजूद सेवई, इत्र, टोपी, रुमाल और नए कपड़ों की खरीदारी देर रात तक जारी रही। दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही और बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आया। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है, वहीं परिवारों में त्योहार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए समय निर्धारित कर दिय...