लखनऊ, अगस्त 5 -- - हिंसा में मारे गए चार लोगों को नहीं लगी थीं पुलिस की गोलियां यह भी पढ़ें- Lucknow News: राजनैतिक महत्वाकांक्षा-वर्चस्व के लिए संभल में साजिशन कराई गई थी हिंसा - घटना के बाद दर्ज हुए थे 12 मुकदमे लखनऊ, विशेष संवाददाता संभल हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का विरोध करने के लिए सुनियोजित ढ़ंग से भीड़ को जुटाया गया था। एकत्रित भीड़ ने जामा मस्जिद में घुसने का प्रयास किया और धार्मिक नारे लगाए और धमकियां दीं। इससे माहौल हिंसक होता चला गया।रिपोर्ट की मुख्य बातें रिपोर्ट के अनुसार अदालत के आदेश पर 19 नवंबर 2024 को सर्वेक्षण पूरा नहीं हो सका था। 19 नवंबर से 24 नवंबर 2024 के बीच राजनैतिक हस्तियों, आपराधिक तत्वों व अन्य ने वर्चस्व स्थापित करने के लिए साजिश रची। उन्होंने ...