अमरोहा, अप्रैल 2 -- अमरोहा, संवाददाता। जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के शहर सदर एवं मदरसा जामिया इस्लामिया अरबिया (जामा मस्जिद) के मोहतमिम मास्टर जाकिर हुसैन काजमी का मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि लगभग 75 साल की उम्र में निधन हो गया। ईद के दिन अचानक तबियत बिगड़ने के बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। रात करीब तीन बजे जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। दिन निकलते ही उनके निधन की खबर ने शहर का माहौल गमगीन बना दिया। दोपहर में धनौरा रोड स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान में नम आंखों के बीच उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया। आखिरी सफर में हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। वहीं, कई समाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से आयोजित ताजयती जलसों में जाकिर हुसैन काजमी की मगफिरत के लिए खास दुआ की गई।स्व.जाकिर हुसैन काजमी शहर के मोहल्ला मुल्लाना...