मुरादाबाद, मार्च 19 -- जामा मस्जिद मरकज कुरैशीयान में गुरुवार की देर रात तरावीह में क़ुरआन मुकम्मल हुआ और कौम मिल्लत के लिए दुआ का एहतमाम हुआ। कारी जमशेद आलाम उस्ताद मदरसा शाही मुरादाबाद के फरजंद ने पूरा क़ुरआन पाक सुनाया, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना यामीन कासमी ने दुआ कराई, मौलाना सुऐब नदवी और मौलाना नदीम नदवी ने क़ुरआन सुना, 20 हजार रुपए पढ़ने वाले को,10 हज़ार सुनने वाले को,10 हज़ार मस्जिद के ईमाम साहब को,10 हजार रुपए मस्जिद के मोअज्जिन को, मय जोड़े और मिठाई के दिए गए । 4 हजार मदरसे के बच्चों को मय जोड़े से दिए । इस मौके पर सगीर अहमद कुरैशी, हाजी याकूब कुरैशी, हाजी फ़हीम, हाजी नसीम क़वाबिया, ताकि परचून वाले, हाजी सद्दीक, हफीज शमीम, नेता इंतजार, नेता यासीन क़वाबिया, शमीम चौधरी, मुस्तकिम अंसारी, हाजी अतीक इस्लाम मेंबर, असलम चौखड़ात, हाजी जली...