जामा मस्जिद अध्यक्ष के माता के निधन पर शोक
सिद्धार्थ, जून 25 -- शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के मदरसा नूरुल लतीफ जामा मस्जिद के अध्यक्ष अल्ताफ़ हुसैन शाह की वयोवृद्ध मां का देहांत होने पर नगर व क्षेत्र के तमाम लोगों ने घर पर पहुंचकर ग़म का इजहार किया। मौलाना रज़ीउल्लाह, क़ारी अकबर अली, हाफ़िज़ एजाज़, बदरे आलम, रवि अग्रवाल, केपी सिंह डॉक्टर सरफराज अंसारी, नवाब खान, शाह आलम, अज़ीज़ अहमद, निसार चौधरी, बाबू अंसारी, वकील खान, इंसान अली, कलाम, जमील कुरैशी, रुस्तम कुरैशी, निज़ाम कुरैशी आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। बुधवार शाम में शोहरतगढ़ के कब्रिस्तान में उन्हें सुपर्द-ए-ख़ाक कर लोगों ने मग़फ़िरत की दुआ की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.