दुमका, अप्रैल 13 -- जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत महारों चौक पर सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखते हुए दर्जनों दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...