दुमका, दिसम्बर 17 -- जामा, प्रतिनिधि।जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाचनगड़िया पंचायत के झीलुवा मैदान में मंगलवार को एक शव मिला। सुत्रों के अनुसार मृतक बगल गांव के खेपचोवा के रेगा मुर्मू के पुत्र शिवधन मुर्मू उम्र 32 वर्ष का रहने वाला है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने जामा थाना को दिया तो मौके पर थाना प्रभारी अजीत कुमार, एसआई उपेन्द्र चौरसिया दल बल के साथ घटना स्थल पंहुचा व शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुमका भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया में हत्या प्रतित होता है जांच जारी है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...