धनबाद, फरवरी 27 -- झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र से गुरुवार को झरिया और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा है। विभाग से प्राप्त आधिकारिक सूचना के अनुसार गुरुवार को जामाडोबा प्लांट के इंटेक वेल के एक मुख्य पंप का आवश्यक मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जो शुक्रवार तक चलेगा । फुटबॉल में तेजी से कार्य किया जा रहा है ताकि गर्मी के मौसम में पानी की दिक्कत नहीं हो सके। गुरुवार को झरिया शहर सहित इसके अंतर्गत आने वाले विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रही। मेंटेनेंस कार्य की वजह से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप तो नहीं हुई, लेकिन नलों में पानी का दबाव काफी कम रहा। विभागीय कर्मचारियों द्वारा पंप की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। अधिकारियों का कह...