घाटशिला, मार्च 20 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के जामबनी गांव में गरमा धान की खेती करने वाले किसान जंगली हाथियों के उपद्रव से परेशान हैं। पिछले कई दिनों से जंगली हाथी खेतों में खड़ी गरमा धान की फसल को रौंद रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। विगत रात्रि भी हाथियों के एक झु्ंड ने भारी उपद्रव मचाया। रात में हो रही बारिश के कारण ग्रामीण अपने घरों में थे। इसी दौरान पास के जंगल से निकल कर कई हाथी आ पहुंचे और गरमा धान की फसल को रौंदने लगे। सुबह होते ही हाथी जंगल में चले गए। हाथियों ने मुखिया दासो हेंब्रम, कुंवर हांसदा, नेपाल हेंब्रम, सावना हेंब्रम, करिया हांसदा, किशुन हांसदा, सिदाम हेंब्रम, दुर्गा हेंब्रम जगन्नाथ हेंब्रम के खेतों में खड़ी गरमा धान की फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया। मुखिया ने कहा कि हाथियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.