नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी के भारत दौरे से दुनिया के तेल बाजार को नई दिशा मिल सकती है। रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी से दुनिया के कई देशों में तेल पहुंचता है। फिनलैंड के थिंक टैंक सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर के अनुसार रिफाइनरी से पिछले महीने 14.3 करोड़ डॉलर के पट्रोलियम उत्पादों का निर्यात अमेरिका को हुआ था। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 के शुरुआती छह महीनों में इस रिफाइनरी से 216.6 टन पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात दुनिया के अलग-अलग देशों में हुआ था। इसमें 98.1 लाख टन डीजल 61.4 लाख टन पेट्रोल और 20.6 लाख टन जेट ईंधन था। इसमें से 28 फीसदी ईंधन अकेले यूरोप गया। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के अनुसार जामनगर रिफाइनरी में सालाना 6.82 करोड़ मीट्रिक टन र...