आरा, अगस्त 12 -- अगिआंव, संवाद सूत्र । गुजरात के जामनगर में काम कर रहे भोजपुर के एक मजदूर की मौत हो गई । मृतक जिले के अजीमाबाद थाना के बड़गांव के रहने वाले परगन चुधारी के 36 वर्षीय पुत्र शंभु चौधरी थे । बताया जाता है कि जामनगर स्थित लोहे की फैक्ट्री में वह बीते सोमवार को काम कर रहे थे। तभी लोहा टूट कर उन्हें लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद उनका शव बुधवार की अहले सुबह उनके पैतृक गांव बड़गांव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि वह लंबे समय से दूसरे प्रदेश में राहकर मजदूरी कर अपने घर-परिवार का भरण पोषण किया करते थे । उनकी मौत से परिजनों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा होने का खतरा भी उत्पन्न हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...